ताज़ा ख़बरसुलतानपुर

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा युवाओं एवं छात्रों की जीत– वरुण मिश्र

सुलतानपुर में कांग्रेस नेता वरुण मिश्र ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को युवाओं और छात्रों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं और भर्तियों में पारदर्शिता सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।

सुलतानपुर।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राजनैतिक दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं इसी क्रम में कांग्रेस नेता एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रत्याशी वरुण मिश्र ने कहा कि यह इस्तीफा युवा आंदोलनकारियों की जीत है उन्होंने कहा कि देश के नौजवानों की अंगड़ाई ने सरकार को सत्ता की नींद से जगा दिया है
उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा सिर्फ शुरुआत है अभी बाकी की लड़ाई भी बाकी है देश में होने वाली सभी परीक्षाओं एवं भर्तियों को निष्पक्ष बनाना सरकार की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए उन्होंने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी को भी धन्यवाद दिया है उन्होंने कहा कि इन दोनों नेताओं के छात्रों के संघर्ष में साथ देने के कारण ये लड़ाई जीती है साथ ही उन्होंने समूचे इंडिया गठबन्धन एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button