ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

रिटायर्ड शिक्षक का झोला काटकर डेढ़ लाख उड़ाए

प्रतापगढ़ में एसबीआई मुख्य शाखा से ₹1.5 लाख निकालने के बाद ई-रिक्शा में सफर कर रहे रिटायर्ड शिक्षक का झोला काटकर बदमाश नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

प्रतापगढ़। एसबीआई मुख्य शाखा से डेढ़ लाख रुपये निकालकर ई-रिक्शा से पीडब्ल्यूडी कार्यालय पहुंचने के दौरान रिटायर्ड शिक्षक का झोला काटकर डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए गए। बस अड्डा पहुंचने पर रुपये गायब देख रिटायर शिक्षक ने एसपी ऑफिस में जानकारी दी तो पुलिस बैंक के भीतर से रास्ते के सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगी।

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के कल्याणपुर ढिंगवस निवासी शिवकुमार खरे रिटायर्ड शिक्षक हैं। वह बुधवार को करीब ग्यारह बजे एलआईसी मेच्योर होने पर एसबीआई मुख्य शाखा से डेढ़ लाख रुपये निकले।

पांच सौ की तीन गड्डियां वह एक झोले में रखकर बाहर ई-रिक्शे में आकर बैठ गए। ई-रिक्शे में दो महिलाएं पहले से बैठी थीं। उनके दो झोले बीच में रखे थे। शिवकुमार ने रुपये का झोला पैरों के बीच में रख लिया। पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास कुंडा बस अड्डे पर पहुंचने के बाद देखा तो उनका झोला कटा था और रुपये गायब थे।

शिवकुमार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर घटना की जानकारी दी तो मकंद्रूगंज चौकी के पुलिस कर्मी बैंक पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगे। बैंक में शिवकुमार के आसपास कोई संदिग्ध नहीं दिखा तो पुलिस ने रास्ते के सीसीटीवी फुटेज देखा।

चौकी इंचार्ज राहुल कुमार ने बताया कि बुजुर्ग ने रुपये का थैला पैरों के बीच दबाया था। बैंक में भी कोई संदिग्ध नहीं दिखा। घटना की जांच की जा रही है।

Girijesh Tiwari

गिरिजेश तिवारी वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में लंबे समय का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा और यूनाइटेड भारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में प्रतापगढ़ से दैनिक पॉड के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button