
प्रतापगढ़। जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन विभिन्न पदों पर प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किए। अंतिम दिन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकारिणी सहित अन्य पदों के लिए भी नामांकन हुए। प्रत्याशियों ने एल्डर कमेटी के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता जय नारायण सिंह के समक्ष अपने नामांकन पत्र दाखिल किया।
अंतिम दिन वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए राकेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार सिंह तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए संजीव कुमार सिंह ने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया।
बतादें अध्यक्ष पद पर चन्द्र प्रताप सिंह, श्याम प्रताप सिंह, विजय पाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह लाल साहब, शिवराम मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अशोक सिंह, साबिरा खातून, राकेश कुमार सिंह, महामंत्री पद पर योगेश सिंह, राजेश प्रताप सिंह, लल्लन सिंह, उपाध्यक्ष पद पर आशीष कुमार सिंह, अजय प्रताप सिंह, विकास सिंह, विवेक कुमार त्रिपाठी, उपाध्यक्ष महिला पद पर किरन बाला सिंह, प्रतिभा सिंह, संयुक्त मंत्री पद पर अरुण सिंह राजू, बृजेन्द्र बहादुर पाल, सचीन्द्र सिंह, श्रीविलास शुक्ला ने अपना नामांकन दाखिल किया।
संयुक्त मंत्री महिला अनुराधा सिंह निर्विरोध निर्वाचित की गई। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, महामंत्री रवीन्द्र सिंह मंटू व संयुक्त मंत्री संदीप सिंह मौजूद रहे।





