आरक्षण दिवस पर सपा ने मनाया संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस, बाबा साहेब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
प्रतापगढ़ में समाजवादी पार्टी ने आरक्षण दिवस पर 'संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस' मनाया। नेताओं ने सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया तथा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी की जिला इकाई द्वारा रविवार को मीराभवन स्थित पार्टी कार्यालय पर आरक्षण दिवस को ‘संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस’ के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय ने तथा संचालन जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी ने किया।
वक्ताओं ने कहा कि 26 जुलाई का दिन सामाजिक न्याय के इतिहास में महत्वपूर्ण है। इसी दिन महात्मा ज्योतिबा राव फुले के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए कोल्हापुर के राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज ने अपने राज्य में आरक्षण व्यवस्था लागू की थी।
आगे चलकर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रयासों से सामाजिक न्याय की यह अवधारणा भारतीय संविधान का मूल आधार बनी। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार संविधान और आरक्षण व्यवस्था को कमजोर करना चाहती है, जबकि समाजवादी पार्टी संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी।
उन्होंने पीडीए समाज से 2027 के विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान भी किया।
कार्यक्रम के उपरांत पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौराहे पहुंचकर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा का संकल्प लिया।
इस अवसर पर रानीगंज विधायक डॉ. आरके वर्मा, पट्टी विधायक राम सिंह पटेल, पूर्व विधायक राजकुमार पाल, कोषाध्यक्ष अश्वनी सोनी, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष मनीष पाल, रमाशंकर यादव, सफात अहमद, संदीप यादव, निसार अहमद, सांसद मीडिया प्रभारी वकार अहमद, डॉ. राम बहादुर पटेल, उत्तम सिंह यादव, बबलू पाल, राहुल यादव, अनिल मौर्या, सुरेश यादव, देवी लाल, सचिन शर्मा, मुस्तफा जाफरी, अहमद अली, रामधन यादव, विनीत यादव, शेर बहादुर यादव, विक्रांत सरोज, आनंद सिंह, अंकित यादव,
सुरेशचंद्र जायसवाल, अनीस अहमद, प्रदीप कनौजिया, उमंग यादव, संतोष यादव, डॉ. शेर बहादुर यादव, शिव प्रसाद सोनी, अनाम अहमद, मोहम्मद आजम, शाश्वत यादव, फैजान अहमद, विजय गौतम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।





