ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

स्टेडियम के शिलापट्ट से सदर विधायक का नाम गायब, भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी; सियासी चर्चाएं तेज

प्रतापगढ़ के हनुमान पांडेय का पुरवा में मिनी स्टेडियम के शिलान्यास पट्ट पर सदर विधायक राजेंद्र मौर्य का नाम नहीं होने से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में नाराजगी है। मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

प्रतापगढ़। सदर विधानसभा क्षेत्र के हनुमान पांडेय का पुरवा में स्वीकृत मिनी स्टेडियम के शिलान्यास पट्ट पर सदर विधायक राजेंद्र मौर्य का नाम नहीं होने से राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और विधायक समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही है।

समर्थकों का कहना है कि सदर विधायक राजेंद्र मौर्य के लगातार प्रयासों और शासन स्तर पर किए गए अनुरोध के बाद ही क्षेत्र को मिनी स्टेडियम की सौगात मिली थी। ऐसे में शिलान्यास पट्ट पर उनका नाम न होना कई सवाल खड़े कर रहा है।

स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस जनप्रतिनिधि के प्रयास से परियोजना को स्वीकृति मिली, उसका नाम शिलापट्ट से गायब होना उचित नहीं है। इससे कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं और वे इसे गंभीर चूक मान रहे हैं।

मामले को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। विपक्ष भी इसे मुद्दा बनाने की तैयारी में है, जबकि भाजपा के भीतर भी इसे लेकर असंतोष की चर्चा है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि प्रशासन या संबंधित विभाग इस मामले में क्या स्पष्टीकरण देता है और शिलापट्ट में संशोधन किया जाता है या नहीं।

Girijesh Tiwari

गिरिजेश तिवारी वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में लंबे समय का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा और यूनाइटेड भारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में प्रतापगढ़ से दैनिक पॉड के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button