ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

हत्यारोपी 25 हजार का ईनामिया गिरफ्तार

प्रतापगढ़ के जेठवारा थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में फरार ₹25 हजार के इनामिया आरोपी जितेन्द्र वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी के निर्देश पर चली कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता मिली।

प्रतापगढ़। जेठवारा थाना पुलिस ने हत्या के चर्चित मामले में फरार चल रहे ₹25 हजार के इनामिया आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी को उमरौडा गांव स्थित अन्त्येष्टि स्थल के पास पुलिया के निकट से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, 29 जून को जेठवारा थाना क्षेत्र के पूरेचन्दन खटवारा गांव निवासी अनिल सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पुरानी रंजिश के चलते पिंटू वर्मा, जितेन्द्र वर्मा उर्फ जीतू, अरुण वर्मा, तेज बहादुर वर्मा तथा तीन अज्ञात लोगों ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत उनके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में थाना जेठवारा में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ₹25 हजार के इनामिया आरोपी जितेन्द्र वर्मा (33 वर्ष) निवासी चन्दन का पुरवा, मौजा खटवारा, थाना जेठवारा को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल सर्वेश चौरसिया, आरक्षी गौरव चौहान तथा चालक हेड कांस्टेबल अशोक सिंह शामिल रहे।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया है।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button