ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

कड़ी सुरक्षा में निकला मोहर्रम का जुलूस, कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिये

प्रतापगढ़ में मोहर्रम की दसवीं पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ताजियों का जुलूस निकाला गया और कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। एसपी दीपक भूकर ने फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जबकि ड्रोन कैमरों से पूरे शहर की निगरानी की गई। उधर कुंडा में शेखपुर का जुलुश भी शांतिपूर्ण तरीके से निकला

प्रतापगढ़। मोहर्रम की दसवीं का जुलूस नगर में कमेटी ट्रस्ट खुशखुशवापुर से मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष हैदर अली की देखरेख में पुराना माल गोदाम से निकला फिर पंजाबी मार्केट, श्रीराम चौराहा होते हुए चौक से कर्बला पहुंचा। अजीत नगर से अंजुमन रजा ए हुसैन कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष आबिद रजा के तत्वाधान में अजीत नगर से जुलूस निकाला गया।

जुलूस अपने पुराने कदीमी रास्ते अजीत नगर से सदर चौराहा औलिया मस्जिद में अखाड़ा सदर बाजार शामिल हुआ यहां से फिर वापिस सदर बाजार में गोड़े, सोनांवा, चिलबिला, के जुलूस का मिलाप हुआ। जुलूस इकट्ठा होकर एक साथ कपूर चौराहा होते हुए चौक घण्टाघर पहुंचा। जहां पर खुशखुशवापुर, टक्करगंज, पुराना माल गोदाम का जुलूस सम्मिलित हुआ।

मोहर्रम कमेटी अंजुमन रजा-ए हुसैन के अध्यक्ष आबिद रजा ने इमाम हुसैन की शहादत के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान हैरतअंगेज करतब दिखाए गए। साथ ही जंजीरी मातम भी किया गया। इस दौरान कर्बला में कड़ी सुरक्षा के बीच ताजिये दफन किये गये।

इस मौके पर मोहम्मद अशफाक, रियाजुद्दीन, आजाद सिद्दीकी, बरकत अली, शकील अहमद, मोहम्मद लईक, जीशान प्रतापगढ़ी, मोहम्मद शाहबान, बरकत अली, तहसीन रजा, गुलाम रजा, तनवीर रजा, मो० अकरम, मो० अफजल सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

एसपी ने घण्टाघर क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च
प्रतापगढ़। जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से एसपी दीपक भूकर ने कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत घण्टाघर एवं आस-पास के संवेदनशील वाले क्षेत्रों में भ्रमणशील रहते हुए पैदल गश्त एवं फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी प्वाइंट्स का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

पुलिस कर्मियों की उपस्थिति, सतर्कता, ड्यूटी पालन की स्थिति तथा भीड़ प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इस दौरान ड्रोन कैमरे से पूरे नगर की निगरानी की गई। एसपी के साथ अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर प्रशांत राज हुड्डा मौजूद रहे।

उधर कुंडा में शेखपुर का जुलूश कुंडा सीओ और कोतवाल ने अपनी मौजूदगी में निकलवाया l शेखपुर में हनुमान मंदिर पर भंडारे को लेकर सैकड़ों लोग पाबंद किये गये हैं और बड़े महाराज उदय प्रताप सिंह समेत 13 लोग नजरबंद किए गए थे l यहां पुलिस कई जनपदों की लगती है इस बार पहले की अपेक्षा पुलिस कम रही l

Girijesh Tiwari

गिरिजेश तिवारी वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में लंबे समय का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा और यूनाइटेड भारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में प्रतापगढ़ से दैनिक पॉड के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button