ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़राजनीति

बाबू शिव बालक का बलिदान हम सबको देता रहेगा प्रेरणा: विधायक

प्रतापगढ़ में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू शिव बालक राम पासी की 39वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि एवं सद्भावना सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने उनके त्याग और बलिदान को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

प्रतापगढ़। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू शिव बालक राम पासी का त्याग बलिदान हम सबको सदैव प्रेरणा देता रहेगा और उनके सपनों के समाज का निर्माण करने के लिए हम सबको कृत संकल्पित होना चाहिए। यह बातें सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने बाबू शिव बालक राम पासी सद्भावना सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर कहीं।

इसके पूर्व उनके 39वीं पुण्यतिथि पर सराय महिमा गांव में स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सुशीला सरोज, राम सजीवन मौर्य बब्बू, सुरेंद्र कुमार विमल, कल्पना कनौजिया, गगन कुमार सरोज, वेद प्रकाश सरोज, डॉ.जयसिंह नीरज, डॉ. अभिनेश, राम सजीवन सरोज, शोभा कनौजिया, डॉ. राजकुमार कनौजिया, दूधनाथ सरोज को उनके विशिष्ट योगदान हेतु इस सम्मान से अलंकृत किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ पीयूष कांत शर्मा इतिहासकार, अम्मा साहब ट्रस्ट के ट्रस्टी आनंद मोहन ओझा, अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने भी अपने विचार रखे। राकेश कनौजिया ने कहा कि जीवन में यदि त्याग व समर्पण के साथ पारिवारिक सामंजस्य सीखना है तो हमें शिव बालक राम जी का इतिहास पढ़ना चाहिए।

इस अवसर पर सुशीला सरोज, साहित्यकार डॉ दयाराम मौर्य रत्न, अशोक सरोज, दिनेश सरोज, मोहित सिंह, संदीप सिंह, अजय मिश्र, सी पी राव आदि मौजूद रहे।

Girijesh Tiwari

गिरिजेश तिवारी वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में लंबे समय का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा और यूनाइटेड भारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में प्रतापगढ़ से दैनिक पॉड के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button