
लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर आयोजित सद्भावना सभा में शामिल होने के लिए सांसद एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष तनुज पुनिया बुधवार को लालगंज पहुंचे। जिले में प्रवेश करते ही अगई मोड़ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।
स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नारेबाजी के बीच सांसद पुनिया का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। इसके बाद उनका काफिला नगर स्थित एनएन बहुगुणा पीजी कॉलेज के लिए रवाना हुआ, जहां कुछ ही देर में प्रमोद तिवारी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर आयोजित सद्भावना सभा में वह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम में जिले भर से कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है। सद्भावना सभा में प्रमोद तिवारी के सार्वजनिक जीवन, संसदीय योगदान तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए उनके योगदान पर चर्चा की जाएगी।





