ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

मकान गिरने की घटना पर शोक संतप्त परिवार से मिले मोती सिंह

प्रतापगढ़ के महुली हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत के बाद विधायक राजेंद्र प्रताप सिंह 'मोती सिंह' ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

प्रतापगढ़।

जिले में मकान गिरने से एक ही परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत की हृदयविदारक घटना से पूरे जनपद में शोक की लहर है। हादसे की सूचना मिलते ही माननीय श्री राजेंद्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह’ शोक संतप्त परिवार के आवास पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

मोती सिंह ने दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस कठिन और असहनीय दुख की घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने परिजनों को हर संभव सहयोग तथा सरकारी स्तर पर यथासंभव सहायता दिलाने का भरोसा भी दिया।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Girijesh Tiwari

गिरिजेश तिवारी वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में लंबे समय का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा और यूनाइटेड भारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में प्रतापगढ़ से दैनिक पॉड के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button