ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

जंगली वीर बाबा धाम में सुंदरकांड आयोजन के साथ पौधरोपण, अधिवक्ता श्याम कृष्ण शुक्ला के संयोजन में दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जंगली वीर बाबा धाम लालगंज में सुंदरकांड आयोजन के दौरान अधिवक्ता श्याम कृष्ण शुक्ला के संयोजन में पौधरोपण किया गया। भक्तों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधे लगाने की अपील की।

लालगंज, प्रतापगढ़। जंगली वीर बाबा धाम में प्रत्येक शनिवार आयोजित होने वाले सुंदरकांड पाठ के क्रम में इस बार मंदिर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन अधिवक्ता श्याम कृष्ण शुक्ला ने किया। इस अवसर पर भक्तों ने मंदिर परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

आयोजन समिति की ओर से भक्तों से अपील की गई कि इस मौसम में प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और अपने आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार करने में योगदान दे। वक्ताओं ने कहा कि धन-संपत्ति के बिना जीवन संभव हो सकता है, लेकिन स्वच्छ वातावरण के बिना स्वस्थ जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती।

अधिवक्ता श्याम कृष्ण शुक्ला ने कहा कि पौधारोपण केवल एक अभियान नहीं बल्कि भविष्य को सुरक्षित करने का संकल्प है। मंदिर परिसर में आगे भी इसी प्रकार पौधारोपण एवं अन्य जनहित के कार्य लगातार किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि भक्तों द्वारा दिया गया तन, मन और धन का सहयोग पूरी तरह से मंदिर के विकास एवं धार्मिक-सामाजिक कार्यों में लगाया जाएगा।

कार्यक्रम में मौजूद भक्तों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।

Sanjeev Dwivedi

संजीव द्विवेदी वरिष्ठ पत्रकार हैं और पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने वर्ष 2004 में अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला, दैनिक जागरण, श्री टाइम्स और राष्ट्रीय स्वरूप जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में कार्य करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वे निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में दैनिक पॉड के लिए प्रतापगढ़ के लालगंज तहसील संवाददाता के रूप में कार्य कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button