ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

खाद्य नमूनों के लंबित मामलों का हो शीघ्र निस्तारण: डीएम

प्रतापगढ़ में डीएम ने चिलबिला-अमेठी और प्रयागराज-अयोध्या मार्ग चौड़ीकरण परियोजनाओं की समीक्षा की। खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक में खाद्य नमूनों के करीब 650 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय के सभागार में चिलबिला-अमेठी एवं प्रयागराज-अयोध्या मार्ग चौड़ीकरण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में विद्युत लाइनों के स्थानांतरण, पेड़ों की कटाई, धार्मिक स्थलों के समन्वित स्थानांतरण, किसानों को देय भुगतान एवं अन्य अवरोधों की विस्तृत समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को सभी समस्याओं का समन्वय स्थापित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उधर कैम्प कार्यालय सभागार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, मिलावट रोकने, औषधियों की निगरानी तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने खाद्य पदार्थों के फेल नमूनों से संबंधित मामलों पर विशेष गंभीरता दिखाते हुए न्याय निर्णयन अधिकारी-अपर जिलाधिकारी की अदालत में लंबित लगभग 650 वादों का शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए।

बैठक में उप मुख्य चिकित्साधिकारी, वाणिज्य कर अधिकारी, सहायक प्रबंधक उद्योग, राजस्व निरीक्षक नगर पालिका, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पूर्ति अधिकारी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, समस्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी तथा व्यापार संगठन के प्रतिनिधि मोहम्मद अनाम सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Girijesh Tiwari

गिरिजेश तिवारी वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में लंबे समय का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा और यूनाइटेड भारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में प्रतापगढ़ से दैनिक पॉड के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button