
प्रयागराज।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन में स्वतंत्र उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी यूनियन की लोको एवं गार्ड संयुक्त शाखा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों और कर्मचारियों से जुड़े विषयों को लेकर चर्चा की गई।
बैठक का आयोजन जोनल अध्यक्ष एपी सिंह बुंदेला और जोनल महासचिव नीलू कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। प्रयागराज मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह और मंडल सचिव सरमीत कुमार ने बैठक का नेतृत्व किया।
मासिक बैठकों और समीक्षा पर जोर
संगठन की ओर से प्रत्येक शाखा की मासिक बैठक और समीक्षा का सिलसिला लगातार जारी है। पदाधिकारियों के मुताबिक, नियमित बैठकों के माध्यम से संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करने के साथ कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है।
यूनियन ने बताया कि लगातार हो रही बैठकों से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह और सक्रियता बढ़ी है। साथ ही संगठन के प्रति नई ऊर्जा के साथ काम करने का माहौल बना है।
बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद
बैठक में जोनल उपाध्यक्ष बृजेश कुमार गोंड, जोनल सहायक सचिव नरेंद्र कुमार, मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, मंडल सचिव सरमीत कुमार, मंडल उपाध्यक्ष अरविंद कुमार कनौजिया समेत बड़ी संख्या में यूनियन पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
SEO Title
उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी यूनियन की लोको-गार्ड शाखा की बैठक, संगठन की गतिविधियों पर हुई चर्चा
Meta Description
Tags
Slug
independent-north-central-railway-employees-union-loco-guard-meeting





