ताज़ा ख़बरप्रयागराज

वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाएं, पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण की भी लें जिम्मेदारी: डीएम सबहेडिंग 12 जुलाई के महाअभियान की तैयारियों को लेकर विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

प्रयागराज में 12 जुलाई के वृहद वृक्षारोपण महाअभियान की तैयारियों को लेकर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने विभिन्न संगठनों के साथ बैठक की। पौधारोपण के साथ पौधों के संरक्षण और जनभागीदारी पर विशेष जोर दिया।

प्रयागराज। आगामी 12 जुलाई को आयोजित होने वाले वृहद वृक्षारोपण महाअभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने गुरुवार को संगम सभागार में विभिन्न सामाजिक, स्वयंसेवी, शैक्षणिक, औद्योगिक, व्यापारिक एवं अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से जनआंदोलन का रूप देने और अधिक से अधिक पौधारोपण सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी अरविन्द कुमार यादव भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी संगठनों और संस्थानों से अपील की कि वे स्वयं इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने के साथ-साथ अपने सदस्यों को भी अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करें।

डीएम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और नियमित देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपने घरों, पार्कों, खाली स्थानों, सड़कों के किनारे, स्कूलों और अन्य उपयुक्त स्थानों पर पौधारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की जिम्मेदारी लेने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि यदि समाज का हर वर्ग इस अभियान से जुड़ेगा तो वृक्षारोपण एक जनआंदोलन का स्वरूप लेगा और जिले में हरियाली बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर) सत्यम मिश्रा, संबंधित विभागों के अधिकारी तथा विभिन्न सामाजिक, स्वयंसेवी, औद्योगिक, व्यापारिक, मेडिकल, पेट्रोल पंप, ईंट भट्ठा, रोटरी क्लब, लायंस क्लब एवं अन्य संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button