ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

वकीलों को भी मिले कैशलेस हेल्थ बीमा योजना का लाभ : ज्ञानप्रकाश शुक्ल

लालगंज तहसील में अधिवक्ताओं की बैठक में वकीलों को भी कैशलेस हेल्थ बीमा योजना से जोड़ने की मांग उठी। ऑल इंडिया रूरल बार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने सरकार से अधिवक्ता हितों में कल्याणकारी योजनाएं लागू करने की मांग की।

लालगंज, प्रतापगढ़। तहसील परिसर में गुरुवार को आयोजित अधिवक्ताओं की बैठक में वकीलों को भी शिक्षकों, शिक्षामित्रों और कर्मचारियों की तर्ज पर कैशलेस हेल्थ बीमा योजना से जोड़ने की मांग उठाई गई। बैठक को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया रूरल बार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने कहा कि सरकारें अधिवक्ताओं की सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं के मामले में अपेक्षित ध्यान नहीं दे रही हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के शिक्षकों, शिक्षामित्रों और कर्मचारियों को कैशलेस हेल्थ बीमा योजना का लाभ दिया जा रहा है, लेकिन अधिवक्ता वर्ग अभी भी इससे वंचित है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के लिए प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने के साथ ही उनके स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को भी प्रभावी रूप से लागू किया जाना चाहिए।

ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है, इसलिए उनके हितों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। सरकार को अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव अनिल त्रिपाठी महेश ने की, जबकि संचालन प्रदेश प्रभारी विकास मिश्र ने किया।

इस अवसर पर बेनीलाल शुक्ल, शिव नारायण शुक्ल, संजय सिंह, सुमित त्रिपाठी, सत्येंद्र श्रीवास्तव, शिव प्रसाद यादव, विपिन शुक्ल, राम अभिलाष यादव, जितेंद्र कनौजिया, राहुल मिश्र, मो. असलम, प्रभाकर पाल, गीता सिंह, आभा त्रिपाठी, रमेश पांडेय, विजय प्रकाश मिश्र, शैलेंद्र शुक्ला, अमरनाथ यादव, प्रदीप सिंह, बीडी पटेल, दिनेश सिंह, केबी सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Sanjeev Dwivedi

संजीव द्विवेदी वरिष्ठ पत्रकार हैं और पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने वर्ष 2004 में अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला, दैनिक जागरण, श्री टाइम्स और राष्ट्रीय स्वरूप जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में कार्य करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वे निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में दैनिक पॉड के लिए प्रतापगढ़ के लालगंज तहसील संवाददाता के रूप में कार्य कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button