
प्रतापगढ़।
युवती से मोबाइल नंबर मांगना एक युवक को भारी पड़ गया। नाराज युवती ने युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो युवती के भाई ने मोबाइल फोन से बना लिया, जो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद मानिकपुर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की और आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, मामला 10 अगस्त का है। मिरिया गांव निवासी रोहित मौर्या पर आरोप है कि वह एक युवती से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान उसने युवती से उसका मोबाइल नंबर मांगा। इस पर युवती नाराज हो गई और उसने रोहित की चप्पलों से पिटाई कर दी।
घटना के दौरान युवती के भाई मोहम्मद युसुफ ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया। बुधवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।
वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शुरू की जांच
वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए उपनिरीक्षक राम नारायण सिंह ने मामले की जांच की। पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया कि घटना के समय युवती से बातचीत करने और मोबाइल नंबर मांगने को लेकर थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई थी।
बाद में युवती के पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने रोहित मौर्या के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
तनाव की आशंका पर दोनों पक्षों पर कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव की आशंका को देखते हुए मोहम्मद युनुस और रोहित मौर्या का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा में चालान किया गया है।
पुलिस का कहना है कि फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था कायम है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
सोशल मीडिया पर चर्चा में आया मामला
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। वायरल वीडियो में युवती युवक की चप्पलों से पिटाई करती नजर आ रही है। पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेकर मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई शुरू की है।





