ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने टक्कर, गर्भवती महिला व मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत

प्रतापगढ़ के कुंडा क्षेत्र में चौसा के पास ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने टक्कर में गर्भवती महिला और उसके मासूम बेटे की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कुंडा, प्रतापगढ़। कुंडा कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में गर्भवती महिला और उसके मासूम बेटे की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस के अनुसार, मानिकपुर थाना क्षेत्र के गोतनी गांव निवासी हरिश्चंद्र (26) अपनी पत्नी बीनू और पुत्र युवराज के साथ बाइक से जा रहे थे। कुंडा क्षेत्र के चौसा के समीप उनकी बाइक की सामने से आ रहे ई-रिक्शा से जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि गर्भवती बीनू और उनके मासूम पुत्र युवराज गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, बीनू का प्रसव जल्द ही होना था।

दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज रेफर किया गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button