ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर जनसेवा का श्रेष्ठ माध्यम: न्यायिक मजिस्ट्रेट

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर कचहरी परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 300 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण

प्रतापगढ़। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अक्षत फाउंडेशन भारत के संयुक्त तत्वाधान में अधिवक्ताओं व वादकारियों के लिये कलेक्ट्रेट परिसर में निशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शांभवी ने कैम्प का शुभारंभ फीता काटकर करते हुए अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

उन्होंने कहा कि निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर जनसेवा का श्रेष्ठ माध्यम है। स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार होता है, इसलिए हमें केवल बीमारी का उपचार ही नहीं, बल्कि बीमारी से बचाव पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए।

उसके बाद कैम्प में योगदान देने वाले सभी चिकित्सकों को मुख्य अतिथि शांभवी व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक ओमप्रकाश ने स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र व चित्र भेंट करके सम्मानित करके उनका उत्साहवर्धन किया।

चिकित्सा शिविर में लगभग 300 अधिवक्ताओं एवं वादकारियों का परीक्षण करके निःशुल्क औषधि प्रदान किया।

इस मौकेे पर विशिष्ट अतिथि डॉ जेपी वर्मा, शासकीय अधिवक्ता महेश कुमार गुप्ता, उपेंद्र प्रताप सिंह, आशीष, आकाश, अवनीश, अजीत शर्मा, धीरज, उपेंद्र पटेल, राघवेंद्र सिंह, विनोद, उपेंद्र प्रताप सिंह, परमानंद मिश्रा, सुमित आदि सहित मौजूद रहे।

Girijesh Tiwari

गिरिजेश तिवारी वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में लंबे समय का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा और यूनाइटेड भारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में प्रतापगढ़ से दैनिक पॉड के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button