
Kunda, प्रतापगढ़।
कुंडा क्षेत्र के जाखामई गांव में पूर्णमासी के अवसर पर आनंद तिवारी के नेतृत्व में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत के साथ आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और आंखों की जांच व उपचार कराया।
शिविर में करीब 480 लोगों का नेत्र परीक्षण एवं उपचार किया गया। जांच के दौरान 55 मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या सामने आई, जबकि करीब 190 लोगों को चश्मे की आवश्यकता बताई गई। चिकित्सकों ने मरीजों को आंखों की देखभाल और आवश्यक उपचार के संबंध में जानकारी दी।
शिविर में डॉ. राजीव पाण्डेय और राजीव आई हॉस्पिटल की टीम ने मरीजों की जांच की। ग्रामीण क्षेत्र में निःशुल्क नेत्र जांच और उपचार की सुविधा मिलने से लोगों में उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में मयंक तिवारी, विनोद साहू, कमलेश सोनकर, कुलदीप सोनकर, ओमप्रकाश यादव, भोला श्रीवास्तव, राजेंद्र सोनकर, हीरालाल यादव, शुभम यादव, राजेश पांडेय, त्रिभुवन पांडेय, ध्यानचंद पांडेय, राकेश सरोज, रामू सरोज, राजकुमार सरोज, संजय गौतम, मनजीत गौतम, दीपू गौतम, संतोष मौर्य, अवधेश मौर्य और अजय मौर्य समेत समाजसेवी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि और आसपास के ग्रामीण मौजूद रहे।
इसके अलावा विक्रांत सोनकर, शौकत अली, मनोज यादव, फूलचंद्र मौर्य, दिलीप सरोज, राजकुमार गौतम, दिनेश कुमार पांडेय, रूपलाल विश्वकर्मा, दिनेश पटेल, शुभम पटेल, सन्नी सोनकर और अंकित गौतम समेत अन्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
आयोजकों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से इस तरह के शिविर उपयोगी हैं। शिविर में पहुंचे लोगों ने निःशुल्क नेत्र जांच और उपचार की सुविधा मिलने पर आयोजन की सराहना की।





