ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

पट्टी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राधारमण मिश्र का निधन, अधिवक्ताओं में शोक

प्रतापगढ़ के पट्टी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राधारमण मिश्र का इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन पर अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

प्रतापगढ़। तहसील पट्टी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राधारमण मिश्र का सोमवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी में बड़ी संख्या में अधिवक्ता पहुंच गए।

बताया गया कि राधारमण मिश्र पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे और लखनऊ में उनका उपचार चल रहा था। सोमवार को स्वास्थ्य में सुधार होने पर वह तहसील पट्टी स्थित अपने चैंबर पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी अधिवक्ता उन्हें तत्काल सीएचसी पट्टी ले गए, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

राधारमण मिश्र पट्टी बार एसोसिएशन के पांच बार अध्यक्ष रह चुके थे और अधिवक्ताओं के बीच अपनी सादगी, मृदुभाषी स्वभाव तथा विधिक अनुभव के लिए सम्मानित थे। उनके निधन पर पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह सहित बार एसोसिएशन के अनेक पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

Girijesh Tiwari

गिरिजेश तिवारी वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में लंबे समय का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा और यूनाइटेड भारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में प्रतापगढ़ से दैनिक पॉड के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button