ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रतीक थे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी: राकेश बिन्द

प्रतापगढ़ के चिलबिला चौराहे पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। प्रदेश मंत्री राकेश बिन्द ने उन्हें राष्ट्र की एकता और अखंडता का प्रतीक बताया।

प्रतापगढ़। भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष, प्रखर राष्ट्रवादी एवं ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के स्वप्नद्रष्टा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर रविवार को चिलबिला चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश बिन्द उपस्थित रहे। उनके साथ सदर विधायक राजेन्द्र मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुमान सिंह, विशाल सिंह, राजेश सिंह, रामजी मिश्रा सहित जिला एवं मंडल पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर राकेश बिन्द ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रतीक थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा और देश की एकता के लिए समर्पित कर दिया। उनके विचार, त्याग और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण आज भी प्रत्येक देशवासी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के आदर्शों पर चलकर ही एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण किया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया।

Girijesh Tiwari

गिरिजेश तिवारी वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में लंबे समय का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा और यूनाइटेड भारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में प्रतापगढ़ से दैनिक पॉड के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button