ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार सिंह को दी गई भावभीनी विदाई, डायट भदोही में वरिष्ठ प्रवक्ता पद पर हुई प्रोन्नति

लालगंज के खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार सिंह के डायट भदोही में वरिष्ठ प्रवक्ता पद पर प्रोन्नत होने पर विदाई समारोह आयोजित हुआ। शिक्षकों ने उनके कार्यकाल और व्यवहार की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी।

लालगंज, प्रतापगढ़। विकास खंड लालगंज के खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार सिंह के डायट भदोही में वरिष्ठ प्रवक्ता पद पर प्रोन्नत होने पर बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों सहित विकासखंड के शिक्षकों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके कार्यकाल की जमकर सराहना की।
प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने अपने कार्यकाल में सभी को साथ लेकर चलने का काम किया। उन्होंने कभी भी किसी शिक्षक का अहित नहीं किया और हमेशा शिक्षक हितों को प्राथमिकता दी।
शिक्षक नेताओं ने कहा कि श्री सिंह का व्यवहार सरल, सहज और सहयोगात्मक रहा। उनके नेतृत्व में विभागीय कार्यों का बेहतर संचालन हुआ और शिक्षकों के साथ उनका समन्वय हमेशा बना रहा।

इस अवसर पर शिक्षक नेता प्रभाकर द्विवेदी, पूर्व प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष नवीन शुक्ला, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष हीरालाल, मंत्री चंद्र प्रकाश मिश्र, मंत्री सुशील सरोज, प्राथमिक शिक्षक संघ मंत्री विष्णु कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष हिमांशु ओझा, संजय गुप्ता, अम्बरीश मिश्रा, राजेंद्र तिवारी, धीरज मिश्रा, कमलेश मिश्रा, मनोज पटेल, विनय सिंह, पारितोष ओझा, राजाराम सरोज, राम किशुन सरोज, राजीव दुबे, यमुना प्रसाद यादव, हरिश्चंद्र यादव, लाल अभय प्रताप सिंह, अजय तिवारी, उदय सिंह, प्रदीप पांडेय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।प्रधानाध्यापक डा मुकेश त्रिपाठी तथा संतोष त्रिपाठी ने अपने गीतों से सभी को भावुक कर दिया।एआरपी ऋषि द्विवेदी, एआरपी पंकज मिश्रा, एआरपी मनीष कुमार पाण्डेय, एआरपी विशाल सिंह, एआरपी शैलेश गुप्ता आदि ने भी अपने विचार रखे।

Sanjeev Dwivedi

संजीव द्विवेदी वरिष्ठ पत्रकार हैं और पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने वर्ष 2004 में अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला, दैनिक जागरण, श्री टाइम्स और राष्ट्रीय स्वरूप जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में कार्य करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वे निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में दैनिक पॉड के लिए प्रतापगढ़ के लालगंज तहसील संवाददाता के रूप में कार्य कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button