ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान: कुंडा व हथिगवां पावर हाउस में लगाए गए पौधे, SDO मनोज पुष्कर ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

उत्तर प्रदेश सरकार के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत प्रतापगढ़ के कुंडा और हथगवां पावर हाउस में 31 पौधे लगाए गए। एसडीओ मनोज पुष्कर ने पर्यावरण संरक्षण और पौधों की देखभाल का संदेश दिया।

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश सरकार के ‘एक पेड़ मां के नाम’ महाअभियान के तहत प्रतापगढ़ जिले के कुंडा और हथगवां पावर हाउस परिसर में रविवार को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दोनों बिजलीघरों में कुल 31 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का नेतृत्व उपखंड अधिकारी (SDO) मनोज पुष्कर ने किया।

पौधारोपण के दौरान एसडीओ मनोज पुष्कर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण को अपनी जिम्मेदारी बनाना होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी मां के नाम कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी नियमित देखभाल का भी संकल्प लें।

पौधारोपण करते कुंडा के एसडीओ मनोज पुष्कर एवं उनके साथ बिजली विभाग के दोनों जेई।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे जनसहभागिता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन बनाने का प्रयास है।

यदि प्रत्येक नागरिक एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित करे, तो प्रदेश को अधिक हरित, स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाया जा सकता है।

उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से कार्यालय परिसरों के साथ-साथ अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में भी अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा आमजन को इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया।

पौधारोपण करते कुंडा के एसडीओ मनोज पुष्कर के साथ जेई अनिल कुमार, जेई जितेंद्र कुमार एवं कुंडा पावर हाउस के कर्मचारी उबैद अहमद।

उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक परिणाम प्राप्त होंगे।

इस अवसर पर कुंडा पावर हाउस के जूनियर इंजीनियर (जेई) अनिल कुमार, जेई जितेंद्र कुमार, उबैद अहमद सहित बिजली विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button