ताज़ा ख़बरफतेहपुर

महिला पीजी कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान, छात्राओं ने ली शपथ, प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन देखा

फतेहपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान के तहत छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण भी देखा गया।

फतेहपुर।

भारत सरकार के ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान के तहत रविवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं, प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेते हुए शपथ ग्रहण की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण भी सामूहिक रूप से देखा और सुना गया।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि नशा केवल किसी एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ को जन-आंदोलन बनाने की अपील भी की।

महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार यादव के संरक्षण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन नशा मुक्ति प्रकोष्ठ के प्रभारी आनंद नाथ के निर्देशन में किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. राजकुमार और बृजेश कुमार पाल ने विशेष सहयोग दिया। अंत में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्राओं ने नशा मुक्त समाज के निर्माण तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button