ताज़ा ख़बरफतेहपुर

121 खोए मोबाइल बरामद, 20 लाख रुपये के फोन असली मालिकों को लौटाए

फतेहपुर पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल और साइबर टीम की मदद से 121 खोए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है।

फतेहपुर।

फतेहपुर पुलिस ने खोए और गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 121 मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है। रविवार को पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपे।

लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जताई और फतेहपुर पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

CEIR पोर्टल और साइबर टीम की मदद से मिली सफलता

अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि जिले में गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की नियमित निगरानी की जाती है। जैसे ही कोई खोया हुआ मोबाइल दोबारा सक्रिय होता है, पुलिस को इसकी सूचना मिलती है और टीम तत्काल कार्रवाई कर उसे बरामद करने में जुट जाती है।

उन्होंने बताया कि जनपद की साइबर सेल, सीसीटीएनएस/तकनीकी टीम और थाना स्तर की पुलिस के समन्वित प्रयासों से न केवल जिले बल्कि अन्य जनपदों और राज्यों से भी मोबाइल फोन बरामद किए गए।

अभियान आगे भी रहेगा जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आमजन की खोई हुई संपत्ति उन्हें शीघ्र वापस दिलाने के उद्देश्य से यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल खोने या चोरी होने की स्थिति में तत्काल सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं और स्थानीय पुलिस को भी सूचना दें, ताकि समय रहते मोबाइल को ट्रैक कर बरामद किया जा सके।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button