चित्रकूटताज़ा ख़बर

छात्रवृत्ति आवेदन फीडिंग में लापरवाही पर डीएम पुलकित गर्ग सख्त, समय पर सत्यापन और 75% उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश

चित्रकूट में डीएम पुलकित गर्ग ने पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा बैठक में आवेदन फीडिंग की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। अधिकारियों को समयबद्ध सत्यापन, 75% उपस्थिति और विद्यालय वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

चित्रकूट:

जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना की समीक्षा बैठक में छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों की फीडिंग की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शासन की निर्धारित समयसारिणी के अनुसार सभी कार्य हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए।

पात्र छात्रों को छात्रवृत्ति से वंचित न रहने के निर्देश

डीएम ने कहा कि शासनादेश के अनुरूप केवल अभिभावक का आय प्रमाण पत्र ही स्वीकार किया जाए तथा पात्र और वास्तविक विद्यार्थियों का शत प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अभिलेख और ऑनलाइन डेटा त्रुटिरहित अपलोड किए जाएं, ताकि कोई भी पात्र छात्र छात्रवृत्ति से वंचित न रहे।

75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य

बैठक में जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं की न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को जिला स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से विद्यालयों द्वारा किए जा रहे सत्यापन का रैंडम निरीक्षण कराने के निर्देश भी दिए।

स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर भी सख्ती

समीक्षा बैठक में विद्यालय वाहनों की सुरक्षा का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। डीएम ने कहा कि वाहन चालकों की नियमित निगरानी की जाए और विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button