ताज़ा ख़बरप्रयागराज

व्यवस्था परिवर्तन के लिए सत्ता परिवर्तन जरूरी: आईपी रामबृज, 2027 चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान

प्रयागराज के बरसवल में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की कैडर बैठक आयोजित हुई। आईपी रामबृज ने सत्ता परिवर्तन को व्यवस्था परिवर्तन का आधार बताते हुए 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों और बूथ संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

प्रयागराज। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से ग्रामसभा बरसवल में सेक्टर एवं बूथ गठन को लेकर कैडर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के पूर्व जिला प्रभारी एवं उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आईपी रामबृज ने की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

बैठक को संबोधित करते हुए आईपी रामबृज ने कहा कि “व्यवस्था परिवर्तन तभी संभव है, जब सत्ता परिवर्तन होगा।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से तन, मन और धन से पार्टी को मजबूत करने तथा ‘बूथ जीतो, चुनाव जीतो’ अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी हक-वंचित और बहुजन समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद की नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी की सरकार बनने पर प्रदेश में प्रत्येक बच्चे को कक्षा एक से 12 तक निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने तथा सभी परिवारों के लिए बेहतर और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का लक्ष्य है।

बैठक में संगठन विस्तार के तहत बूथ संख्या 385 का अध्यक्ष कृष्ण कुमार तथा बूथ संख्या 386 का अध्यक्ष विकास पासी भारतीया को मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर रामप्यारे, छोटकऊ, ज्ञान चंद्र, भगत, छोटेलाल, मनोज कुमार, पिंकी, पार्वती, संगीता, आशा देवी, कुन्ती देवी, मालती देवी, चंद्रकली, ननकी, शोभावती, सीता देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।


Meta Title

प्रयागराज: आजाद समाज पार्टी की कैडर बैठक, आईपी रामबृज ने 2027 चुनाव की तैयारियों का किया आह्वान

Meta Description

प्रयागराज के बरसवल में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की कैडर बैठक आयोजित हुई। आईपी रामबृज ने सत्ता परिवर्तन को व्यवस्था परिवर्तन का आधार बताते हुए 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों और बूथ संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

Slug

prayagraj-azad-samaj-party-cadre-meeting-ip-rambrij-2027-election

Keywords

Prayagraj News, Azad Samaj Party, IP Rambrij, Chandrashekhar Azad, Cadre Meeting, Booth Formation, Uttar Pradesh Politics, Assembly Election 2027, BSP Politics, Prayagraj Political News

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button