ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

सड़क पर बैठे मवेशियों से टकराई बाइक, 28 वर्षीय युवक की मौत

लालगंज थाना क्षेत्र के भेभौरा में सड़क पर बैठे मवेशियों से बाइक टकराने पर 28 वर्षीय युवक सोनेलाल वर्मा की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।

लालगंज, प्रतापगढ़।

थाना क्षेत्र के भेभौरा गांव में सोमवार शाम सड़क पर बैठे मवेशियों से बाइक टकरा जाने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार अंतू थाना क्षेत्र के आशापुर भाटम निवासी सोनेलाल वर्मा (28) सोमवार शाम अपनी पल्सर बाइक से रामपुर से लालगंज की ओर आ रहे थे। शाम करीब सात बजे भेभौरा स्थित पंडित नागेश दत्त पब्लिक स्कूल के सामने सड़क पर बैठे मवेशियों से उनकी बाइक अचानक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सोनेलाल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को लालगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र की सड़कों पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा लगातार हादसों का कारण बन रहा है। उन्होंने प्रशासन से सड़क पर घूम रहे निराश्रित मवेशियों की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

Sanjeev Dwivedi

संजीव द्विवेदी वरिष्ठ पत्रकार हैं और पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने वर्ष 2004 में अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला, दैनिक जागरण, श्री टाइम्स और राष्ट्रीय स्वरूप जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में कार्य करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वे निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में दैनिक पॉड के लिए प्रतापगढ़ के लालगंज तहसील संवाददाता के रूप में कार्य कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button