ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

केवाईसी अपडेट के नाम पर मोबाइल हैक कर 6.52 लाख की ठगी, बिहार का साइबर ठग गिरफ्तार

प्रतापगढ़ में बैंक KYC अपडेट के नाम पर APK फाइल भेजकर मोबाइल हैक कर 6.52 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के एक सदस्य को बिहार से गिरफ्तार किया गया। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

प्रतापगढ़।

बैंक खाते की केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर मोबाइल पर APK फाइल भेजकर मोबाइल हैक करने और खाते से 6.52 लाख रुपये उड़ाने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के एक सदस्य को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी बिहार के भागलपुर जिले का रहने वाला सुभाष तांती (44) है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में साइबर ठगी की वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

साइबर थाना में दर्ज मुकदमा संख्या 48/2025 की विवेचना के दौरान बीएनएसएस की धारा 35(1) के तहत जारी नोटिस के अनुपालन में सुभाष तांती थाने पहुंचा था। पूछताछ में उसने बताया कि गिरोह के सदस्य बैंक की केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर पीड़ितों के मोबाइल पर APK फाइल भेजते थे। फाइल डाउनलोड होते ही मोबाइल हैक कर बैंक खाते से रकम दूसरे खातों में स्थानांतरित कर निकाल ली जाती थी।

पुलिस के मुताबिक गिरोह साइबर ठगी के लिए फर्जी मोबाइल नंबरों और बैंक खातों का इस्तेमाल करता था। पुलिस अब आरोपी के अन्य साथियों और गिरोह के नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा के पर्यवेक्षण में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव, कांस्टेबल प्रवीन कुमार सिंह और कांस्टेबल हर्षदीप सिंह की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

Girijesh Tiwari

गिरिजेश तिवारी वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में लंबे समय का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा और यूनाइटेड भारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में प्रतापगढ़ से दैनिक पॉड के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button