ताज़ा ख़बरप्रयागराज

पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग, आजाद समाज पार्टी ने DM को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

प्रयागराज में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने पट्टाधारकों को जमीन पर कब्जा दिलाने और भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

प्रयागराज।

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रतिनिधिमंडल ने पट्टाधारकों को उनकी कृषि भूमि पर कब्जा दिलाने और कथित भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं हुई, तो पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।

30 साल पहले मिला था कृषि भूमि का पट्टा

पूर्व जिला प्रभारी एवं उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आईपी रामबृज के नेतृत्व में तहसील दिवस एवं संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि थाना लालापुर क्षेत्र के ग्राम सभा कोटा गोल्हैया में सीलिंग से बची अतिरिक्त भूमि करीब 30 वर्ष पहले अनुसूचित जाति के 12 भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को कृषि कार्य के लिए पट्टे पर आवंटित की गई थी।

ज्ञापन के अनुसार लगभग 10 वर्ष बाद संबंधित पट्टाधारकों के नाम खतौनी में दर्ज हुए और तब से वे लगातार उस भूमि पर खेती करते आ रहे हैं।

एफआईआर और कब्जा दिलाने की मांग

प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मांग की कि कथित रूप से भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई कराई जाए। साथ ही सभी पात्र पट्टाधारकों को उनकी आवंटित भूमि पर प्रशासनिक सुरक्षा के साथ कब्जा दिलाया जाए।

कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन

आजाद समाज पार्टी ने कहा कि यदि प्रशासन एक सप्ताह के भीतर प्रभावी कार्रवाई नहीं करता, तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन शुरू करेगी।

प्रतिनिधिमंडल में विधानसभा उपाध्यक्ष रवि शंकर पासी, सर्वेश कुमार, राधेश्याम पाल, दिनेश, राजेंद्र प्रसाद, राम बहादुर, जगदीश, शोभनाथ, शिव बहादुर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button