
लालगंज, प्रतापगढ़। लीलापुर थाना पुलिस ने अपहरण के मुकदमे में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए अपहृत युवती को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से मामले का सफलतापूर्वक खुलासा हो गया।
सोमवार को लीलापुर थाने के उपनिरीक्षक दीपक यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर अपहरण के मुकदमे में वांछित आरोपी सूरज वर्मा पुत्र रामाश्रय वर्मा, निवासी रूप का पुरवा, को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर अपहृत युवती को भी सकुशल बरामद कर लिया। थाना पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
उपनिरीक्षक दीपक यादव ने बताया कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।





