25 हजार का इनामी आरोपी कैफ उर्फ कल्लू गिरफ्तार, अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो और धर्मांतरण मामले में थी तलाश
प्रतापगढ़ के दिलीपपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने ₹25 हजार के इनामी आरोपी कैफ उर्फ कल्लू को गिरफ्तार किया। आरोपी अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के मामले में वांछित था।

प्रतापगढ़। दिलीपपुर थाना पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े मामले में फरार चल रहे ₹25 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान कैफ उर्फ कल्लू (22) पुत्र अब्दुल अजीज, निवासी सिंगठी खालसा मजरे खरगपुर, थाना दिलीपपुर के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष बलराम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सिंगठी खालसा स्थित आंवला की बाग के पास से आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के विरुद्ध थाना दिलीपपुर में अपहरण, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट तथा विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है और उसकी गिरफ्तारी पर ₹25 हजार का इनाम घोषित था।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।



