ताज़ा ख़बरबाराबंकी

ताइक्वांडो के 50 खिलाड़ियों ने उत्तीर्ण की कलर बेल्ट परीक्षा

बाराबंकी के एक्सप्लोर स्कूल में यूपी ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित कलर बेल्ट परीक्षा में 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया। बच्चों ने किक्स, पंच, सेल्फ डिफेंस और फंडामेंटल्स का प्रदर्शन किया।

बाराबंकी।

यूपी ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक्सप्लोर स्कूल लखपेड़ाबाग में ताइक्वांडो कलर बेल्ट की परीक्षा संपन्न हुई। बाराबंकी ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन के नेतृत्व में यह परीक्षा कराई गई।

एक्सप्लोर स्कूल के ताइक्वांडो प्रशिक्षक कोच विकास धानुक ने बताया, परीक्षा में लगभग 50 स्टूडेंट ने प्रतिभाग किया। व्हाइट बेल्ट से येलो बेल्ट के लिए संपन्न हुई ताइक्वांडो कलर बेल्ट टेस्ट में बच्चों ने किक्स, पंच, फंडामेंटल्स, स्ट्रेचिंग और सेल्फ डिफेंस का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

बाराबंकी ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव शुभम धानुक की देखरेख में परीक्षा संपन्न हुई। कलर बेल्ट टेस्ट में एक्जामिनर जयशंकर गुप्ता, निर्णायक दल में मोहम्मद रकीब, प्राची यादव और धीरज पांडे उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विद्यालय के चेय मैन रवनीत सिंह और प्रिंसिपल डॉक्टर शुभांगी सिंह ने उपस्थित सभी बच्चों और अभिभावकों धन्यवाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर स्कूल अध्यापकों में वैभव श्रीवास्तव, अंकिता मिश्रा, प्रगति अवस्थी और प्रज्ञा शुक्ला ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। टेस्ट देने वाले खिलाड़ियों में चेतना मिश्रा, अन्वी सिंह, तेजस्विनी सिंह, निमिषा द्विवेदी सहित आदि आदि छात्र और छात्राएं शामिल रहे।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button