ताज़ा ख़बरप्रयागराज

राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे से पहले लगे विरोधी पोस्टर, लिखा- ‘तुम्हें झारखंड बुलाता है’

 

प्रयागराज।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे से पहले शहर के कई चौराहों पर उनके खिलाफ पोस्टर लगाए जाने का मामला सामने आया है। पोस्टरों में राहुल गांधी को निशाना बनाते हुए लिखा गया है— “तुम्हें झारखंड बुलाता है।”

बताया जा रहा है कि इन पोस्टरों के जरिए NEET और झारखंड में परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर छात्रों के आंदोलन से जुड़े मुद्दों पर राहुल गांधी पर सवाल उठाए गए हैं।

राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज पहुंचने वाले हैं। उनके दौरे को लेकर कांग्रेस की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही हैं। राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे।

दूसरी ओर, उनके दौरे से पहले शहर के चौराहों पर लगाए गए इन पोस्टरों को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। हालांकि, पोस्टर किस संगठन या व्यक्ति की ओर से लगाए गए हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

Sunil Somvanshi

सुनील सोमवंशी वरिष्ठ पत्रकार है,उन्हें प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मे लंबे समय का अनुभव प्राप्त है, उन्होंने राजस्थान पत्रिका, न्यूज नेशन, प्राइम न्यूज, भारत एक्सप्रेस और बंसल न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में लगातार अपनी सेवाएं दी है, वर्तमान में प्रयागराज में दैनिक पाड के संवाददाता के रूप में कार्यरत है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button