ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़राजनीति

कुंडा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: पेपर लीक, महंगाई और राहुल गांधी प्रकरण पर विरोध मार्च, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

प्रतापगढ़ के कुंडा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और राहुल गांधी के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में मार्च निकालकर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। 29 जुलाई से चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी भी दी।

कुंडा। विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। इसी क्रम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, कुंडा के नेतृत्व में शुक्रवार को पेपर लीक, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, भ्रष्टाचार और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में विरोध मार्च निकाला गया।

प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी (एसडीएम) कुंडा को सौंपा गया।

कांग्रेस कार्यकर्ता निर्माण यूनियन कार्यालय से एकत्र होकर भगवान तिराहा, सरजू नगर और रोडवेज बस अड्डा होते हुए तहसील एवं कचहरी परिसर पहुंचे। यहां राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कई प्रमुख मांगें रखीं।

ज्ञापन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, पेपर लीक की निष्पक्ष जांच, सरकारी रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती, किसानों को उपज का लाभकारी मूल्य, महंगाई पर नियंत्रण, भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई तथा राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार की निष्पक्ष जांच की मांग की गई।

पूर्व राष्ट्रीय मीडिया कम्युनिकेशन कोऑर्डिनेटर एवं जिला कोऑर्डिनेटर संदीप त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द कार्रवाई नहीं करती है तो 29 जुलाई से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, कुंडा के नेतृत्व में चरणबद्ध धरना-प्रदर्शन और जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।

कार्यक्रम में पूर्व जिला सचिव संजय शुक्ला, जिला महासचिव मुन्ना लाल यादव, मोहम्मद यूसुफ, ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप गौतम, प्रदेश सचिव (अनुसूचित जाति विभाग) मोहम्मद जुनेद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button