उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरप्रतापगढ़राजनीति

गौरवपूर्ण रहे मोदी जी के 12वर्ष के 4399 दिन

प्रतापगढ़ के गोडे गांव में डाली फ्रूट्स प्रोडक्ट फैक्ट्री का अवलोकन व प्रबुद्धजन संपर्क संवाद करने पहुंचे राज्य सभा सांसद अमरपाल मौर्या

प्रतापगढ़।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने स्वतंत्र भारत के इतिहास में सर्वाधिक समय 12 वर्ष कार्यकाल पूरा किया है l अब तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देकर एक गौरवपूर्ण कीर्तिमान स्थापित कियाl यह बातें राज्यसभा सांसद अमर पाल मौर्य ने बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान गोड़े प्रतापगढ़ में प्रबुद्ध जनसम्पर्क संवाद तथा “एक पेड़ मां के नाम” पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान कहींl

इसके बाद उन्होंने डाली फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री गोड़े प्रतापगढ़ का अवलोकन किया l बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री व राज्य सभा सांसद  अमरपाल मौर्या के साथ ही सदर विधायक राजेन्द्र मौर्य भी मौजूद रहे l

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में विगत 4,399 दिनों में गरीब कल्याण, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, डिजिटल क्रांति, महिला सशक्तिकरण, किसान हित एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुएl  जिन्होंने भारत की तस्वीर और तकदीर दोनों को नई दिशा प्रदान की है।

इस अवसर पर सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, मुदित सिंह, राय साहब सिंह आदि मौजूद रहे।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button