कौशांबीताज़ा ख़बरबड़ी खबरलखनऊ

कौशांबी में चाकू-चापड़ लेकर स्कूल पहुंची शिक्षिका, बच्चे सहमे; VIDEO हुआ वायरल

कौशांबी के कड़ा ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय लुकिया डोरमा में एक शिक्षिका चाकू और चापड़ लेकर स्कूल पहुंच गई। बच्चों में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस और शिक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

कौशांबी। जिले के विकासखंड कड़ा के प्राथमिक विद्यालय लुकिया डोरमा में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विद्यालय की एक शिक्षिका कथित तौर पर हाथ में चाकू और चापड़ लेकर स्कूल पहुंच गई।

शिक्षिका को हथियार के साथ देखकर बच्चे भयभीत हो गए और कई छात्र-छात्राएं विद्यालय परिसर से बाहर निकल गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग और पुलिस हरकत में आ गई।

बताया जा रहा है कि शिक्षिका शिखा सिंह स्कूल परिसर में हाथ में चाकू और चापड़ लेकर पहुंची थीं। वायरल वीडियो में वह कथित तौर पर यह कहते हुए सुनाई दे रही हैं कि जो उन्हें गाली देगा या परेशान करेगा, उसे चाकू से काट देंगी। कुछ लोगों का आरोप है कि उन्होंने बच्चों को भी चाकू मारने की धमकी दी। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

घटना की सूचना मिलते ही एबीएसए कड़ा नीरज उमराव विद्यालय पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि विद्यालय परिसर में शिक्षिका के चाकू लेकर आने का मामला संज्ञान में आया है। इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी तथा नियमानुसार कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। साथ ही शिक्षिका के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिक्षिका के पास से चाकू बरामद कर लिया और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस एवं शिक्षा विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button