ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़बड़ी खबर

कुंडा में लूट की वारदात, पति-पत्नी को मारपीट कर बदमाश ले गए नकदी-जेवर

प्रतापगढ़ के कुंडा कोतवाली क्षेत्र के भिटवा जमेठी गांव में बदमाशों ने घर में घुसकर दंपती के साथ मारपीट की और लूटपाट कर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल दंपती का प्रयागराज के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

कुंडा, प्रतापगढ़। कोतवाली क्षेत्र के भिटवा जमेठी गांव में गुरुवार देर रात बेखौफ बदमाशों ने एक घर में घुसकर वृद्ध दंपती के साथ मारपीट करते हुए लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

भिटवा गांव निवासी राम लखन जायसवाल अपने घर में पत्नी सूर्यकली के साथ रहते हैं। उनके तीनों बेटे विनोद, मनोज और संतोष रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। बताया गया कि देर रात कुछ बदमाश घर में घुस आए। विरोध करने पर उन्होंने राम लखन और उनकी पत्नी सूर्यकली की बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद बदमाश घर में लूटपाट करते रहे और काफी देर तक घर में मौजूद रहे।


बदमाशों के चले जाने के बाद घायल सूर्यकली को होश आया। किसी तरह वह गांव के लोगों तक पहुंचीं और घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए पहले कुंडा सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्रयागराज के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही कुंडा कोतवाल, क्षेत्राधिकारी (सीओ), पुलिस अधीक्षक (एसपी) तथा अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी ली। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही बदमाशों की तलाश में जुटी है।

साथ में फोरेंसिक, सर्विलांस टीम ने नमूने उठाये तो क्राईम ब्रांच की टीम ने भी मौके पर पहुँच कर सुराग ढुंढने का प्रयास किया l उधर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है l

गांव के बीच हुई इस वारदात से ग्रामीणों में भय का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button