ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़बड़ी खबर

कांग्रेस की मासिक बैठक में 2027 चुनाव की रणनीति पर मंथन, राहुल गांधी के कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी

कांग्रेस की मासिक बैठक में 2027 चुनाव और संगठन विस्तार पर मंथन, राहुल गांधी के कार्यक्रम व पदयात्रा की रणनीति तैयार

प्रतापगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक रविवार को इंदिरा भवन स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने बताया कि 19 जुलाई को प्रयागराज में आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलेभर में जनसंपर्क अभियान चलाने और अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं व कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई।

उन्होंने बताया कि 7 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर नगर क्षेत्र में “चंदा-चढ़ावा चोरों के खिलाफ सद्बुद्धि पदयात्रा” निकाली जाएगी। इसके अलावा 16 जुलाई को वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी का जन्मदिन “सेवा दिवस” के रूप में मनाते हुए जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बैठक में पदाधिकारियों को विभिन्न कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और जनता के सहयोग से प्रदेश में बदलाव लाने के लिए संगठन पूरी मजबूती के साथ कार्य करेगा।

बैठक में एनएसयूआई, कांग्रेस सेवादल, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button