ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

कैंसर पीड़ित की विधवा को पूर्व विधायक धीरज ओझा का सहारा, नया मकान बनवाने का दिया भरोसा

प्रतापगढ़ के हरनाहपुर गांव में कैंसर पीड़ित की विधवा रिंकी मिश्रा और उनकी तीन बेटियों की मदद को पूर्व विधायक धीरज ओझा आगे आए। आर्थिक सहायता के साथ नया पक्का मकान बनवाने का भरोसा दिया।

प्रतापगढ़।

रानीगंज क्षेत्र के हरनाहपुर (पंडितपुर) गांव में आर्थिक तंगी से जूझ रही कैंसर पीड़ित की विधवा रिंकी मिश्रा और उनकी तीन बेटियों की मदद के लिए पूर्व विधायक धीरज ओझा आगे आए हैं। जर्जर मकान में जीवन गुजार रहे परिवार की स्थिति की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनकी परेशानी जानी।

पति की कैंसर से मौत के बाद तीन छोटी बेटियों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी रिंकी मिश्रा के कंधों पर आ गई है। आर्थिक हालात बेहद खराब होने के कारण परिवार खंडहरनुमा मकान में रहने को मजबूर था। परिवार की स्थिति देख पूर्व विधायक ने तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की और रिंकी मिश्रा के लिए नया पक्का मकान बनवाने का भरोसा दिलाया।

धीरज ओझा ने कहा कि संकट की इस घड़ी में परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और हरसंभव सहयोग किया जाएगा। पूर्व विधायक की पहल से पीड़ित परिवार को जहां आर्थिक राहत मिली, वहीं सुरक्षित छत की उम्मीद भी जगी है। ग्रामीणों ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए धीरज ओझा के प्रति आभार जताया।

Girijesh Tiwari

गिरिजेश तिवारी वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में लंबे समय का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा और यूनाइटेड भारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में प्रतापगढ़ से दैनिक पॉड के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button