ताज़ा ख़बरप्रयागराज

कुएं में मिली 28 वर्षीय महिला की लाश, जहरीली गैस से बचाव कार्य प्रभावित

प्रयागराज के करछना के पुरवा खास गांव में 28 वर्षीय महिला रबिता का शव कुएं में मिला।

प्रयागराज।

औद्योगिक थाना क्षेत्र के रामपुर चौकी अंतर्गत पुरवा खास गांव में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 28 वर्षीय महिला का शव घर के बाहर स्थित कुएं में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी रबिता (28) ने रविवार सुबह अज्ञात कारणों से घर के बाहर स्थित कुएं में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम के साथ फायर ब्रिगेड के जवान भी मौके पर पहुंचे।

फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कुएं में उतरकर महिला को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन कुएं के अंदर जहरीली गैस होने की आशंका के चलते बचावकर्मियों को बाहर निकलना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ टीम को सूचना दी।

पुलिस के मुताबिक, एसडीआरएफ की टीम के पहुंचने के बाद ही सुरक्षित तरीके से कुएं से शव निकालने की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस और अन्य टीमें मौके पर मौजूद हैं और एसडीआरएफ के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।
मुंबई में काम करते हैं पति

बताया जा रहा है कि रबिता के पति अजय भारतीया मुंबई में काम करते हैं। दंपती के दो बेटे हैं। पत्नी के कुएं में गिरने की सूचना मिलने के बाद अजय मुंबई से ट्रेन के जरिए घर के लिए रवाना हो गए हैं।
घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। महिला ने किन परिस्थितियों में कुएं में छलांग लगाई, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

शव बाहर निकाले जाने के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जाएगी। घटना के वास्तविक कारणों का पता पुलिस की जांच के बाद ही चल सकेगा।

Sunil Somvanshi

सुनील सोमवंशी वरिष्ठ पत्रकार है,उन्हें प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मे लंबे समय का अनुभव प्राप्त है, उन्होंने राजस्थान पत्रिका, न्यूज नेशन, प्राइम न्यूज, भारत एक्सप्रेस और बंसल न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में लगातार अपनी सेवाएं दी है, वर्तमान में प्रयागराज में दैनिक पाड के संवाददाता के रूप में कार्यरत है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button