ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

महुली हादसे में पीड़ित परिवार से मिलीं विधायक पल्लवी पटेल, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

महुली हादसे में पीड़ित परिवार से मिलीं पल्लवी पटेल, अमन श्रीवास्तव को हरसंभव मदद का भरोसा

प्रतापगढ़।

चिलबिला क्षेत्र के महुली ग्राम में भारी बारिश के चलते मकान ढहने से एक ही परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत की घटना से शोक की लहर है। अपना दल (कमेरावादी) की नेता एवं विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने महुली पहुंचकर हादसे में बचे परिवार के सदस्य अमन श्रीवास्तव से मुलाकात की और गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

विधायक ने हादसे को बेहद दुखद एवं हृदयविदारक बताते हुए कहा कि एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

डॉ. पल्लवी पटेल ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही। साथ ही हादसे में बचे अमन श्रीवास्तव के प्रति संवेदना जताते हुए उनके इलाज, जीवन-यापन और भविष्य में आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि इस कठिन घड़ी में परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और शासन-प्रशासन से मिलने वाली सहायता सुनिश्चित कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

Girijesh Tiwari

गिरिजेश तिवारी वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में लंबे समय का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा और यूनाइटेड भारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में प्रतापगढ़ से दैनिक पॉड के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button