अयोध्याताज़ा ख़बर

अयोध्या में 10 अगस्त से निकलेगी तिरंगा यात्रा, 13 अगस्त को पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा करेंगे अगुवाई

अयोध्या में भाजपा की तिरंगा यात्रा 10 अगस्त से शुरू होगी। 13 अगस्त को जिला-महानगर की संयुक्त यात्रा की अगुवाई पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा करेंगे। तैयारियों की समीक्षा हुई।

अयोध्या।

अयोध्या में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 10 अगस्त से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 13 अगस्त को जिला और महानगर भाजपा की ओर से संयुक्त रूप से मुख्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जिसकी अगुवाई पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा करेंगे। यात्रा को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा ने की बैठक

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने शनिवार को सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तिरंगा यात्रा और संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष के तहत चल रहे कलश वंदन अभियान की समीक्षा की।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से दोनों अभियानों को सफल बनाने के लिए जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा और कलश वंदन अभियान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। दोनों अभियानों के माध्यम से संगठन के कार्यकर्ता जनसंपर्क को और व्यापक बनाएं।

10 अगस्त को करियप्पा मंडल से शुरू होगी यात्रा

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि तिरंगा यात्रा अभियान की शुरुआत 10 अगस्त को करियप्पा मंडल से होगी। इसमें प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि 13 अगस्त को जिला और महानगर इकाई की संयुक्त तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसकी अगुवाई पूर्व डिप्टी सीएम एवं राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा करेंगे। इसके अलावा जिले के प्रत्येक मंडल और वार्ड स्तर पर भी तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी।

यात्राओं को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

कलश वंदन यात्रा में भी शामिल हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष

अवधेश द्विवेदी ने करियप्पा मंडल की कलश वंदन यात्रा में भी हिस्सा लिया। उन्होंने कलश का पूजन किया। इसके बाद ककरही बाजार स्थित काली मंदिर से कलश वंदन यात्रा शुरू हुई।

जनपद पहुंचने पर महानगर मंत्री शिवम् शुक्ला के आवास पर क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया गया। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव और पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने उनका स्वागत किया।

इसके बाद पूर्व जिला पंचायत सदस्य गिरीश पाण्डेय डिप्पुल के आवास पर पहुंचकर उनके भाई के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई।

बैठक में ये पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में विधायक रामचन्दर यादव, अमित सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, जिला पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह, महामंत्री परमानंद मिश्र, अशोक कसौंधन, राघवेन्द्र पाण्डेय और ब्लॉक प्रमुख दिनेश वर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

कलश वंदन यात्रा में पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, शक्ति सिंह, शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, अवधेश वर्मा, हरीश श्रीवास्तव, रवि सोनकर, राजू भारती, संतोष सिंह, रीना द्विवेदी, बाबू नंदन सोनकर, बृजेन्द्र सिंह, चेतन गुप्ता, स्वप्निल श्रीवास्तव, जितेन्द्र निषाद, रामाशीष, राम सिंह निषाद, तेज नारायण मौर्या और अरुण सोनकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button