ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

बारिश में दीवार ढही, मलबे में दबकर वृद्ध नासिर अली की मौत

लालगंज के मोठिन गांव में बारिश से भीगी दीवार अचानक ढह गई। मलबे में दबकर 70 वर्षीय नासिर अली की मौत हो गई। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

लालगंज, प्रतापगढ़। लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार सुबह करीब पांच बजे बारिश में भीगी एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में मलबे के नीचे दबकर वृद्ध नासिर अली (70) की मौत हो गई। घटना लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मोठिन गांव की है।

दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर वृद्ध को बाहर निकाला। गंभीर हालत में परिजन और ग्रामीण उन्हें लालगंज ट्रॉमा सेंटर लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। घटना की सूचना मिलने के बाद लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

Sanjeev Dwivedi

संजीव द्विवेदी वरिष्ठ पत्रकार हैं और पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने वर्ष 2004 में अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने अमर उजाला, दैनिक जागरण, श्री टाइम्स और राष्ट्रीय स्वरूप जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में कार्य करते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वे निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में दैनिक पॉड के लिए प्रतापगढ़ के लालगंज तहसील संवाददाता के रूप में कार्य कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button