ताज़ा ख़बरप्रयागराज

कुंडा में ब्यूटी पार्लर जाने निकली युवती लापता, युवक पर अपहरण का केस दर्ज

प्रतापगढ़ के कुंडा में ब्यूटी पार्लर का काम सीखने निकली 23 वर्षीय युवती रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ मा मला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुंडा, प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़ जिले के कुंडा कोतवाली क्षेत्र से एक 23 वर्षीय युवती के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता की मां के अनुसार, उनकी 23 वर्षीय बेटी 5 अगस्त की दोपहर करीब 3:30 बजे घर से यह कहकर निकली थी कि वह कुंडा में ब्यूटी पार्लर का काम सीखने जा रही है। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला।

परिजनों का कहना है कि घर की छोटी बेटी ने बताया कि लापता युवती की बातचीत अक्सर मो. आजम नाम के युवक से होती थी। जब परिजनों ने युवक के मोबाइल पर संपर्क किया तो उसका फोन भी बंद मिला। इसके बाद जब वे उसके घर पहुंचे तो पता चला कि वह भी घर पर मौजूद नहीं था।

बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए महिला ने कुंडा कोतवाली में नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मो. आजम निवासी मुराई की बाग, सरियावां के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि युवती और आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। मोबाइल लोकेशन समेत अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही दोनों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Sunil Somvanshi

सुनील सोमवंशी वरिष्ठ पत्रकार है,उन्हें प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मे लंबे समय का अनुभव प्राप्त है, उन्होंने राजस्थान पत्रिका, न्यूज नेशन, प्राइम न्यूज, भारत एक्सप्रेस और बंसल न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में लगातार अपनी सेवाएं दी है, वर्तमान में प्रयागराज में दैनिक पाड के संवाददाता के रूप में कार्यरत है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button