ताज़ा ख़बरप्रतापगढ़

24 नवनियुक्त चिकित्सकों को मिला प्रशिक्षण, स्वास्थ्य योजनाओं और मेडिको-लीगल कार्यों की दी जानकारी

प्रतापगढ़ में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में 24 नवनियुक्त चिकित्सकों का स्वागत एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। चिकित्सकों को आयुष्मान भारत, टीबी उन्मूलन, टीकाकरण, जननी सुरक्षा योजना और मेडिको-लीगल कार्यों की जानकारी दी गई।

प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में शुक्रवार को 24 नवनियुक्त चिकित्सकों के लिए स्वागत एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एएन प्रसाद ने की। इस दौरान चिकित्सकों को स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं, प्रशासनिक दायित्वों और कार्यस्थल पर निभाई जाने वाली जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण सत्र में नियमित टीकाकरण, परिवार नियोजन, सर्विलांस, आयुष्मान भारत योजना, टीबी उन्मूलन कार्यक्रम, जननी सुरक्षा योजना और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) सहित विभिन्न जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन पर विशेष जोर दिया गया।

सीएमओ डॉ. एएन प्रसाद ने नवनियुक्त चिकित्सकों को मेडिको-लीगल मामलों के निस्तारण से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने चिकित्सकों से मरीजों के प्रति संवेदनशील रहते हुए पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की।

कार्यक्रम में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम भार्गव, डॉ. आजाद अहमद, जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी महेश कुमार सिंह, एपिडिमियोलॉजिस्ट चन्द्रचूर्ण सिंह, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह तथा मानसिक रोग समन्वयक मुकेश मौर्या सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।

Girijesh Tiwari

गिरिजेश तिवारी वरिष्ठ एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया में लंबे समय का अनुभव प्राप्त है। उन्होंने हिन्दुस्तान, राष्ट्रीय सहारा और यूनाइटेड भारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में प्रतापगढ़ से दैनिक पॉड के संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button