
प्रतापगढ़।
जिले में मकान गिरने से एक ही परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत की हृदयविदारक घटना से पूरे जनपद में शोक की लहर है। हादसे की सूचना मिलते ही माननीय श्री राजेंद्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह’ शोक संतप्त परिवार के आवास पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
मोती सिंह ने दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस कठिन और असहनीय दुख की घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने परिजनों को हर संभव सहयोग तथा सरकारी स्तर पर यथासंभव सहायता दिलाने का भरोसा भी दिया।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।



