ताज़ा ख़बरलखनऊ

विपक्ष के आरोपों पर ए.के. शर्मा का पलटवार, बोले- रामभक्तों पर गोली चलाने वालों को नैतिक अधिकार नहीं

यूपी के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि रामभक्तों पर गोली चलाने वालों को सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं है।

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि जिन लोगों का इतिहास रामभक्तों पर गोली चलवाने और वर्षों तक श्रीराम मंदिर को उपेक्षित अवस्था में छोड़ने का रहा है, उन्हें श्रीराम और सनातन में आस्था रखने वाली सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं है।

मंगलवार को विधानसभा के तृतीय सत्र की कार्यवाही के बाद पत्रकारों से बातचीत में ए.के. शर्मा ने कहा कि विपक्ष के विरोध और शोर-शराबे के बावजूद सरकार पूरी गंभीरता, संयम और दृढ़ता के साथ अपनी विधायी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के हंगामे से सरकार के कामकाज पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार सांस्कृतिक विरासत, सनातन परंपरा और जनभावनाओं के अनुरूप कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास, सुशासन और जनकल्याण को गति देना है।

ए.के. शर्मा ने आरोप लगाया कि विपक्ष निराधार आरोप लगाकर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है, जबकि प्रदेश सरकार विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में व्यवधान उत्पन्न करने के प्रयासों के बावजूद सरकार ने सदन की गरिमा बनाए रखते हुए विधायी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button