चित्रकूटताज़ा ख़बर

चित्रकूट: डीएम पुलकित गर्ग ने सुर्की राजवंश के ऐतिहासिक किले का किया निरीक्षण, संरक्षण और सौंदर्यीकरण के दिए निर्देश

चित्रकूट के तरौंहा स्थित सुर्की राजवंश के ऐतिहासिक किले का डीएम पुलकित गर्ग ने निरीक्षण किया। अधिकारियों को किले के संरक्षण, नियमित साफ-सफाई, सुरक्षा और पार्क विकसित करने का प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए।

चित्रकूट:

जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने विकासखंड कर्वी के ग्राम तरौंहा स्थित सुर्की राजवंश के ऐतिहासिक किले का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने किले की ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्ता का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को संरक्षण, साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

राज्य संरक्षित स्मारक होने की होगी जांच

निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि यह परीक्षण कराया जाए कि उक्त ऐतिहासिक किला राज्य पुरातत्व विभाग के अंतर्गत संरक्षित है या नहीं। इसके साथ ही नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) को किले परिसर और आसपास नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

असामाजिक तत्वों का अड्डा नहीं बनने देंगे

डीएम ने स्पष्ट कहा कि ऐतिहासिक धरोहर किसी भी स्थिति में असामाजिक तत्वों या शराबियों का अड्डा नहीं बनने पाए। इसके लिए प्रभावी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

पार्क विकसित कर पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि पार्क योजना के तहत प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाए। उन्होंने कहा कि इस स्थल का सुनियोजित विकास कर पार्क बनाया जा सकता है, जिससे ऐतिहासिक धरोहर का संरक्षण होगा और जनपद में पर्यटन के साथ-साथ सौंदर्यीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।

निरीक्षण के दौरान ईओ लालजी यादव, जेई शुभम तिवारी, सभासद शंकर यादव, संबंधित विभागों के अधिकारी तथा ग्रामीण मौजूद रहे।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button