चित्रकूटताज़ा ख़बर

चित्रकूट: डीएम पुलकित गर्ग ने वंदन योजना के विकास कार्यों का किया निरीक्षण, मां झारखंडी धाम में की पूजा

चित्रकूट के ग्राम तरौंहा में डीएम पुलकित गर्ग ने वंदन योजना के तहत कराए गए विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मां झारखंडी धाम में पूजा-अर्चना की और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए बाउंड्रीवॉल व यात्री शेड निर्माण के प्रस्ताव पर जानकारी दी।

चित्रकूट:

जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने विकासखंड कर्वी के ग्राम तरौंहा पहुंचकर वंदन योजना के अंतर्गत कराए गए विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर विकास कार्यों की प्रगति और स्थानीय जरूरतों की जानकारी ली।

मां झारखंडी धाम में की पूजा-अर्चना

निरीक्षण के दौरान डीएम ने प्रसिद्ध मां झारखंडी धाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश, प्रदेश और जनपदवासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि यहां शारदीय और चैत्र नवरात्र के दौरान नौ दिवसीय विशाल मेले का आयोजन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

बाउंड्रीवॉल और यात्री शेड की मांग

ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बाउंड्रीवॉल और यात्री शेड के निर्माण की मांग रखी। इस पर डीएम ने बताया कि संबंधित प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है और आगामी वर्ष वंदन योजना के अंतर्गत आवश्यक कार्यों को स्वीकृति के लिए प्रस्तावित किया जाएगा।

सीसी सड़क निर्माण की गुणवत्ता भी परखी

इसके बाद डीएम ने नगर पालिका परिषद की ओर से वंदन योजना के तहत कराए गए सीसी सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निर्धारित मानकों की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान ईओ लालजी यादव, कनिष्ठ अभियंता शुभम तिवारी, सभासद शंकर यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Shivram Giri

शिवराम गिरि वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 17 वर्षों का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दैनिक जागरण, अमर उजाला और भारत समाचार जैसे देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता के हर माध्यम पर उनकी मज़बूत पकड़ उन्हें मीडिया जगत में एक विश्वसनीय आवाज बनाती है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी पहचान है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button